मन की बात कार्यक्रम है एक उत्सव,  हर व्यक्ति को मिलता है सीखने का अवसरः रेखा आर्या

कालाढुंगी। जनपद प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या कालाढूंगी विधानसभा के मंडल बिठोरिया में सरकार…

कांग्रेस अध्यक्ष की माफी नाकाफी, अपमान से आहत है देव भूमिः चौहान

मनीष खंडूरी की भाषा वीर सैनिकों और जनरल खंडूरी के योगदान का अपमान देहरादून। भाजपा ने…

गर्भावस्था में हेपेटाइटिस का टीका लगाना जरूरीः डाॅ. सुजाता संजय

जानलेवा है हेपेटाइटिस की बीमारी विश्व भर में लगभग 500 मिलियन व्यक्ति हेपेटाइटिस ‘बी’ अथवा हेपेटाइटिस…

सीएम ने 94 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.आर.डी.टी. सभागार, सर्वे चैक देहरादून में आयोजित 10वीं…

एसएफए चैंपियनशिप का तीसरा संस्करण 9 अक्टूबर से

देहरादून।  भारत का अग्रणी टेक-एनेबल्ड मल्टी-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता मंच, स्पोर्ट्स फॉर ऑल (एसएफए) स्कूली छात्रों के बीच…

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनरों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. वी षणमुगम की उपस्थिति में शुक्रवार को आगामी लोक सभा सामान्य…

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर चमोली हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और साथ ही घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी ना रहने के निर्देश दिए।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के साथ ऋषिकेश एम्स निदेशक डॉक्टर मीनू भी मौजूद रही। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण शुक्रवार दोपहर ऋषिकेश एम्स पहुंची जहां अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती चमोली हादसे के घायलों से मुलाकात की। साथ ही अस्पताल प्रशासन सहित उपचार कर रही चिकित्सकों की टीम से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। सबसे पहले उन्होंने इलैक्ट्रिक बर्न की वजह से बुरी तरह झुलसे घायल संदीप का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने घायल संदीप और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने दूसरे घायल सुशील को देखने गए। उन्होंने चिकित्सकों की टीम से घायलों को दिए जा रहे इलाज संबंधी जानकारियां भी हासिल की। इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने उन्हें बताया कि ट्रॉमा तथा बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम घायलों के स्वास्थ्य की गहन निगरानी में जुटी है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने एम्स में उपचार हेतु भर्ती कोटद्वार निवासी प्रदीप नेगी से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना और उपचार कर रहे चिकित्सकों से बेहतर इलाज देने के लिए निर्देशित किया।

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर चमोली हादसे…

धूमधाम से मनाया गया शौर्य दिवस, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

पिथौरागढ़ । पाकिस्तान पर भारत विजय के उपलक्ष में मनाया जाने वाला कारगिल विजय दिवस जनपदभर…

सीएम धामी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल…

हाईकोर्ट ने सड़कों के किनारों से सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए

नैनीताल। हाईकोर्ट ने पूरे प्रदेश में राजमार्गों और सड़कों के किनारों से सरकारी और वन भूमि…