टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य महंत माया गिरी हुए ब्रह्मलीन

देहरादून: दून के प्रतिष्ठित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री श्री 108 माया गिरी महाराज का ब्रह्मलीन हो गया। 95 वर्षीय माया गिरी महाराज ने  रविवार दोपहर लगभग 12 बजे पल्टन बाजार स्थित जंगम शिवालय मंदिर आश्रम में अंतिम सांस ली। दो साल पहले महाराज के चोट लगने से वह अक्सर बीमार रहते थे। पिछले एक महीने पहले ही महाराज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। महाराज की मृत्यु की खबर मिलने के बाद से ही उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को पाने को उनके अनुयायियों का तांता लगा रहा। जिसके बाद शाम चार बजे से आश्रम से शव यात्रा निकाल उन्हें टपकेश्वर मंदिर परिसर में भू-समाधि दी गई। वहीं महाराज के स्वर्गवास के बाद से अब महानिर्वाणी अखाड़ा के उत्तराधिकारी कृष्ण गिरी महाराज होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *