भाजपा के 40 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

देहरादून।  नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद से ही कांग्रेस में नाराज नेताओं को मनाने का दौर जारी है। उधर, रुद्रपुर में नाराज 40 कार्यकर्ताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। हल्द्वानी में आज नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश प्रदेश सचिव ललित जोशी के घर पहुंची। इंदिरा हृदयेश और विजय सारस्वत ने ललित जोशी को मनाया, जिसके बाद ललित जोशी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का अपना इरादा टाल दिया।

इंदिरा हृदयेश ने कहा कि ललित जोशी कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। वह कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के लिए पूरी मेहनत से जुटेंगे। अब ललित जोशी के निर्दलीय चुनाव न लड़ने से भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उधर, रुद्रपुर में मेयर पद का टिकट कटने से नाराज भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मेयर सोनी कोली के पति सुरेश कोली ने 40 से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से दिया इस्तीफा दे दिया है। अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *