जानलेवा हुई शनिवार की सुबह - News Detail

जानलेवा हुई शनिवार की सुबह

हल्‍द्वानी  : हद्वानी में शनिवार की सुबह दो पिरवारों के लिए आफत बनकर आई। दमुवाढूंगा में जहां पिकअप ने बाइक को रौंद दिया वहीं टीडीसी के प्‍लांट के पास घर से दुकान जा रहे कारोबारी को ट्रक ने रौंद दिया। इलाज के दौरान कारोबारी की भी मौत हो गई।मूल रूप से अल्मोड़ा के तल्ली नाली मल्ली नाली में रहने वाला धीरज सिंह बिष्ट(22) पुत्र हर सिंह बिष्ट हल्द्वानी में मुखानी चौराहे के पास किराये में रहता था। वह प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सदर की कोठी के पास खुले केंद्र में प्रशिक्षण लेता था। शानिवर सुबह वह अपाची बाइक से केंद्र की ओर जा रहा था। केंद्र से 200 मीटर पहले सामने से अनियंत्रित गति से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। काठगोदाम थाना पुलिस ने मौके पर आकर गंभीर रूप से घायल धीरज को बेस अस्पताल भिजवाया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। धीरज के पिता हर सिंह गांव में खेती करते हैं। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी छोटी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि भाई पढ़ाई करता है। धीरज के हल्द्वानी में रहने वाले रिश्तेदार मोर्चरी पहुँच चुके थे पंतनगर की पंत विहार कालोनी में रहने वाले रमेश चंद्र कांडपाल(43) की पंतनगर बड़ी मार्केट में हौजरी शॉप है। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह वह घर से बाइक पर दुकान के लिए जा रहे थे। करीब साढ़े नो बजे टीडीसी प्लांट के पास सामने से अनियंत्रित गति से आ रहे 10 टायर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गम्भीर रूप से घायल रमेश को पंतनगर में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। उन्हें हल्द्वानी के विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शानिवर सुबह करीब चार बजे रमेश ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं रमेश के दो छोटी बेटियां हैं। बड़ी बेटी रेने कंडवाल कक्षा नो ओर छोटी बेटी आन्या कांडपाल तीन में पढ़ती है। रमेश के माता पिता तीर्थ यात्रा पर हैं। शुक्रवार को वह उज्जैन में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *