पत्नी के अवैध संबंध में रोड़ा बने पति को मार डाला - News Detail

पत्नी के अवैध संबंध में रोड़ा बने पति को मार डाला

रूद्रपुर। पत्नी के अवैध संबंध में बाधक बने पति की हत्या कर दी गई। साक्ष्य छुपाने के लिए युवक का शव घर में फंदे में लटका दिया गया था। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मूलरूप से ग्राम दुदली थाना हस्तिनापुर तहसील मवाना जिला मेरठ, उप्र निवासी गुरमीत ङ्क्षसह पुत्र बारा ङ्क्षसह यहां ग्राम मानपुर काशीपुर में करीब 10 साल से किराये पर रहकर पेटिंग फैक्ट्री में मजदूरी करता था। छह नवंबर को गुरमीत घर में लकड़ी की बल्ली में फंदे में लटका मिला था। मृतक के गर्दन, दाहिने कनपटी व हाथ में चोट के निशान थे। घटना की जानकारी लेने पहुंची कोतवाली पुलिस को मृतक की पत्नी सुमन ने पड़ोसी प्लॉट स्वामी पर उधार लिए 19 हजार रुपये वापस करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। जबकि सुमन के पिता कुलदीप ङ्क्षसह निवासी रम्पुरा ने कोतवाली में तहरीर देकर दामाद की हत्या का शक जताया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शक में पत्नी सुमन और पड़ोसी प्लॉट स्वामी सुनील कुमार पुत्र चुन्नी लाल निवासी ग्राम सैटाखेड़ा, टांडा, रामपुर उप्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुट गई। जिस तरह युवक का शव फंदे में लटका था और जमीन से पैर टच थे और घुटने मुड़े थे। इस पर पुलिस को भी शक हुआ था और जांच में जुट गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुरुवार शाम सुमन और सुनील को मृतक के घर से गिरफ्तार किया गया। जबकि फांसी में प्रयोग की गई चुन्नी को घर के बक्से से बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने दोनों के बीच अवैध संबंध होना कुबूल किया। गुरमीत को सुनील का घर आना-जाना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर सुमन और गुरमीत के बीच झगड़ा होता रहता था। इस पर पत्नी ने प्रेमी संग पति को हटाने का प्लान बनाया। इसे अमल में लाने के लिए पांच नवंबर को दोपहर तीन बजे सुनील और सुमन की फोन पर बात हुई और रात में गुरमीत की हत्या का प्लान बनाया। उसी रात जब सुनील सुमन से मिलने घर पहुंचा तो गुरमीत को यह नागवार लगा। विरोध करने पर सुनील ने गुरमीत को धक्का दे दिया। गुरमीत के नीचे गिरने पर सुमन ने हाथ पकड़ लिए और प्रेमी ने गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने घर में लगी बल्ली पर गले में चुन्नी बांधकर गुरमीत का शव लटका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *