ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान ने 3 दिन में कमाये 100 करोड़ - News Detail

ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान ने 3 दिन में कमाये 100 करोड़

मुंबई। अमिताभ बच्चन और आमिर खान स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन रिकॉर्ड्स बना कर कमाई का जो तूफ़ान लाया था वो दूसरे दिन कमजोर पड़ा और तीसरे दिन तो बड़ी गिरावट दर्ज़ की गई है।

दिवाली के मौके पर चार दिनों का वीकेंड लेकर भारी कमाई का संकेत देने वाली ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान की कमाई में हर दिन गिरावट आ रही है। फिल्म का तीसरे दिन भी हाल बुरा ही रहा। फिल्म को इस शनिवार को 23 करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया। इसमें तमिल और तेलुगु के वर्जन भी शामिल हैं।

हिंदी में – 22 करोड़ 75 लाख रूपये

तमिल और तेलुगु में – 75 लाख रूपये

तीन दिन में फिल्म को हिंदी घरेलू बॉक्स ऑफिस से 101 करोड़ 75 लाख रूपये और तमिल-तेलुगु बॉक्स ऑफ़िस से तीन करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। यानि कुल कमाई अब 105 करोड़ रूपये हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *