चार साल की मासूम से दुष्कर्म

भिलाई। एक चार साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोप में भिलाई नगर पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहली बार 20 दिन पहले पीड़िता से दुष्कर्म किया था। इसके बाद दोनों ने दो दिन पहले फिर से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल गए। जहां पर डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।भिलाई नगर थाना प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सगे भाई हैं। एक आरोपी की उम्र 23 साल और दूसरा 20 साल का है। पीड़िता 20 दिन पहले अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपी पीड़िता को अपने साथ अपने घर पर ले गए। वहां पर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुंची, लेकिन परिजन कुछ समझ नहीं सके। इसके बाद आरोपियों ने दो दिन पहले फिर से पीड़िता से दुष्कर्म किया। इस बार पीड़िता की तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मामला थाने तक पहुंचा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *