बीच बाजार पत्‍नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला - News Detail

बीच बाजार पत्‍नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

लालकुआं । लंबे समय से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बाद पति ने भरे बाजार में चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी को बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मुख्य बाजार वार्ड नंबर 6 निवासी सोनू शर्मा का अपनी पत्‍नी रेखा के साथ आए दिन विवाद होता है। गुरुवार को भी भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा कार्यालय के सामने दोनों किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। अचानक से विवाद इस कदर बढ़ गया कि तैस में आकर सोनू ने अपनी जेब से चाकू निकाल लिया और पत्नी पर ताबड़तोड़ पर प्रहार करने शुरू कर दिए। इस दौरान जब तक आसपास के लोग एकत्र होते तब तक वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेखा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि महिला के फरार पति को ढूंढने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई है। जल्‍द उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आपसी विवाद में लालपुर निवासी दंपती के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर होने पर पड़ोसियों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज(बरेली) निवासी राजेश कुमार मजदूरी करता है। वह पत्नी राखी और सात बच्चों के साथ लालपुर के गड्ढा कालोनी में रहता है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह पति-पत्नी घर में अकेले थे। इसी बीच उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते उनमें मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे दोनों लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर होने पर वहां पहुंचे आसपास के लोग लहूलुहान रमेश और राखी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पड़ोसियों के मुताबिक रमेश की राखी से दूसरी शादी है। रमेश को पहली पत्नी से चार बच्चे थे। रमेश ने पहली पत्नी की मौत के बाद साली राखी से शादी कर ली और तीन बच्चे हुए। इधर, सूचना पर लालपुर चौकी पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *