वृक्ष मानव नाम से मशहूर विश्वेश्वर द्त्त सकलानी का आज निधन

टिहरी। टिहरी जिले की सकलाना पट्टी के पुजार गांव निवासी  वृक्ष मानव नाम से मशहूर विश्वेश्वर द्त्त सकलानी का आज अपने पैतृक गांव में निधन हो गया।

98 साल के सकलानी के बेटे संतोष सकलानी ने बताया कि सुबह जब वह अपने पिता को चाय देने गए तो वह उठे नहीं। रात को उन्होंने खाना खाया था और सो गए थे।

राजभवन में प्रोटोकॉल अधिकारी संतोष सकलानी ने बताया कि अभी उनके तीन भाई और गांव आएंगे। उसके बाद ही अंतिम संस्कार के किया जाएगा। सकलानी का जन्म दो जून 1922 को  हुआ था। बचपन से विश्वेश्वर दत्त को पेड़ लगाने का शौक था, लेकिन 11 जनवरी 1956 को जब उनकी पत्नी शारदा देवी का देहांत हुवा तो उन्होंने पौधरोपण को अपना लक्ष्य बना लिया।

उस समय सकलाना का क्षेत्र वृक्षविहीन था। धीरे-धीरे उन्होंने बांज, बुरांश और देवदार के पौधे लगाने शुरू किए। करीब 1000 हेक्टेयर से भी अधिक क्षेत्रफल में उन्होंने जंगल तैयार किया। एक अनुमान के मुताबिक विश्वेश्वर दत्त सकलानी ने करीब 50 लाख से ज्यादा पेड़ अपने जीवन में लगाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *