के सुधाकरन ने पिनराई विजयन पर निशाना साधते हुए की विवादास्पद टिप्पणी, बोले- मुख्यमंत्री का प्रदर्शन ‘एक महिला से भी बदतर’

नई दिल्ली। केरल के शीर्ष कांग्रेसी नेता ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर निशाना साधते हुए विवादास्पद टिप्पणी की है। कांग्रेस नेता के सुधाकरन ने कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का प्रदर्शन ‘एक महिला से भी बदतर’ है। के सुधाकरन का ये शर्मनाक बयान ठीक उस दिन सामने आया है, जब प्रियंका गांधी वाड्रा को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया। इस टिप्पणी के बाद केरल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के सुधाकरन विवादों में आ गए हैं।

कांग्रेस नेता के सुधारन राज्‍य सरकार की नाकामयाबी के खिलाफ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की विरोध सभा को संबोधित कर रहे थे। उनके केरल सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले साल राज्य को प्रभावित करने वाली बाढ़ के बाद सरकार राज्य में पुनर्निर्माण में नाकामयाब रही। उन्होंने कहा, ‘हमें विश्वास था कि पिनरायई विजयन कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से काम करने वाले मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन उन्‍होंने साबित कर दिया कि वे खुद सबसे बड़ी आपदा हैं। वे कुछ भी कर में सक्षम नहीं रहे।’

सुधाकरन ने आगे कहा कि ‘जब उन्होंने (पिनारायी विजयन) सत्ता संभाली, तो हमने सोचा कि वह पुरुषों की तरह कुछ कर सकते हैं। लेकिन वे एक असंवेदनशील मुख्यमंत्री बन गए। यहां तक कि एक महिला ने भी उनसे बेहतर काम किया होता। वह एक महिला से भी बदतर हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *