खेल की दुनिया के दो महान खिलाड़ियों क्रिस्टियानो रोनाल्डो बास्केटबॉल खिलाड़ी ड्वेन वेड के बीच इन दिनों एक मजेदार मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को अपना हुनर और कला अजीबोगरीब तरीके से दिखाने के लिए चुनौती दे रहे हैं और अभी तक दोनों की टक्कर बराबरी पर छूटी है।
इसकी शुरुआत तब हुई जब रोनाल्डो को वेड ने एक चेलैंज दिया था। वेड सुबह बिस्तर से उठते ही आंखें बंद किए हुए गेंद को बास्केट में डाल देते हैं। उन्होंने रोनाल्डो को कुछ ऐसा ही करने की चुनौती दी थी।
फिर क्या था! रोनाल्डो कहां किसी चुनौती से डरने वाले थे। उन्होंने भी इसी अंदाज में कुछ ऐसा ही फुटबॉल के साथ कर दिखाया।
इसके बाद रोनाल्डो की बारी थी। उन्होंने पानी की बोतल को दूर से फेंककर टेबल पर सीधा खड़ा कर दिया और लिखा, ‘पहली ही कोशिश में मैंने यह कर दिखाया ड्वेन वेड। ऐसा कुछ शुरू नहीं करना चाहिए जो आप खत्म ना कर सकें।’
ड्वेन ने भी इसी अंदाज में बोतल खड़ी करते हुए लिखा, ‘अब तो यह करना ही पड़ेगा रोनाल्डो। और क्या तरकीब हैं तुम्हारे पास।’
रोनाल्डो ने पोकर्स स्टार्स के चैलेंज रेजइट (#raiseit) के तहत ये किया। रोनाल्डो को मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी ड्वेन वेड ने चैलेंज किया था। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इन दोनों खिलाड़ियों की इस टक्कर में दर्शकों को और भी मजेदार चैलेंज देखने को मिलेंगे।