फ़िल्म ‘उरी द सर्जीकल स्ट्राइक’ का बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन सफर जारी, 200 करोड़ के बस इतना करीब

मुंबई। विक्की कौशल की फ़िल्म ‘उरी द सर्जीकल स्ट्राइक’ एक फरवरी को चौथे हफ़्ते में दाख़िल हो गयी है और दर्शकों के बीच इसको लेकर ज़बर्दस्त जोश देखा जा रहा है। फ़िल्म आज शनिवार को 175 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी और साल 2019 की पहली 200 करोड़ की फ़िल्म बन सकती है। शुक्रवार (1 फरवरी) को फ़िल्म ने 3.36 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर 22 दिनों का कलेक्शन 174.43 करोड़ हो चुका है। फ़िल्म को 200 करोड़ क्लब में दाख़िल होने के लिए अब महज़ 25.57 करोड़ चाहिए, जो चौथे हफ़्ते में मिल सकता है। उरी के निर्माण और प्रचार पर निर्माताओं को सिर्फ़ 42 करोड़ का ख़र्च आया है। रिलीज़ के तीसरे शुक्रवार (25 जनवरी) को उरी ने 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि शनिवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर फ़िल्म ने दोगुनी कमाई करते हुए 9.86 करोड़ अपने खाते में जमा किये। रविवार को 17वें दिन फ़िल्म ने 9.28 करोड़ बटोरे थे। सोमवार को 3.43 करोड़, मंगलवार को 3.39 करोड़, बुधवार को 3.37 करोड़ और गुरुवार को 3.31 करोड़ उरी के खाते में गये। तीसरे हफ़्ता ख़त्म होने के बाद उरी का कलेक्शन 171.07 करोड़ हो गया था। 18 जनवरी को फ़िल्म का दूसरा हफ़्ता शुरू हुआ और दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 7.70 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार को 13.35 करोड़ जमा किये, जबकि रविवार को 17.17 करोड़ बटोरे। इसके साथ ही दूसरे वीकेंड में उरी ने 38.22 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया। याद रहे कि फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 35.73 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को फ़िल्म ने 6.82 करोड़, मंगलवार को 6.30 करोड़, बुधवार को 6 करोड़ और गुरुवार को 5.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके साथ दूसरे हफ़्ता ख़त्म होने के बाद उरी का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 133.79 करोड़ हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *