देहरादून में 23 फरवरी को होगा एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 का ऑडिशन - News Detail

देहरादून में 23 फरवरी को होगा एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 का ऑडिशन

देहरादून। ग्लैमर और फैशन उद्योग में प्रतीक बन चुकी, युवा प्रतिभाशाली महिलाओं का जीवन बदलने की विरासत के साथ, एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019, को-पावर्ड बाय सेफोरा और रजनीगंधा पर्ल्स, अपनी परंपरा को जारी रखने का वादा करता है, जो पूरे मनोयोग से नई पीढ़ी की ऐसी महिलाओं, जो भविष्य में देश का नेतृत्व और प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखती हैं, को सहयोग देने का लक्ष्य लेकर चलता है। उत्तराखंड के ऑडिशन कपूर टॉवर, देहरादून में एफबीबी/बिग बाजार स्टोर में आयोजित किए जाएंगे। छह मिस वर्ल्ड के साथ, जिन्होंने वैश्विक मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करके भारत को गौरवान्वित किया है- रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय बच्चन (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और हाल ही में मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड (2017), जो 17 साल बाद इस प्रतिष्ठित मुकुट को घर वापस लाई – इस नए क्राउन की वाहक के लिए खोज अब शुरू हो गई है। इस बार भी, यह सौंदर्य प्रतियोगिता सभी 30 राज्यों (राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली सहित) में एक राष्ट्रव्यापी तलाश करने के लिए 30 राज्य प्रतिनिधियों को ताज पहना रही है, जो फिर प्रतिष्ठित मिस इंडिया के ताज के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस बार भी, यह सौंदर्य प्रतियोगिता सभी 30 राज्यों (राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली सहित) में एक राष्ट्रव्यापी खोज करने के लिए सभी 30 राज्यों की प्रतिनिधियों को ताज पहना रही है, जो फिर प्रतिष्ठित मिस इंडिया के ताज के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
उत्तराखंड की शीर्ष 3 05 मार्च को दिल्ली में ओराना कन्वेंशंस में आयोजित होने वाले नॉर्थ जोनल क्राउनिंग समारोह में जाएंगी जो वेन्यू पार्टनर के रूप में शामिल हुआ है।
नॉर्थ जोन के 8 राज्यों में से सबसे योग्य उम्मीदवार यानी मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर, मिस इंडिया उत्तर प्रदेश, मिस इंडिया पंजाब, मिस इंडिया हिमाचल प्रदेश, मिस इंडिया मध्य प्रदेश, मिस इंडिया उत्तराखंड, मिस इंडिया हरियाणा और मिस इंडिया दिल्ली जून में मुंबई में होने जा रहे ग्रैंड फिनाले में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *