उत्तराखंड में सोमवार से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज - News Detail

उत्तराखंड में सोमवार से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

देहरादून। लगातार बारिश और बर्फबारी के बाद शुक्रवार को मौसम ने उत्तराखंड का राहत दी। दिनभर धूप खिलने से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे खोलने में जुटी रही। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने 14 में से 10 संपर्क मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार राहत का यह एहसास ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा। सोमवार को फिर मौसम करवट बदल सकता है। इस दौरान चार धाम के साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात तो मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।शुक्रवार को चटख धूप ने लोगों को राहत का एहसास कराया। साफ मौसम में केदारनाथ में 15 लोगों की टीम बर्फ साफ करने में जुटी रही। धाम में एक माह से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पैदल रास्ता बर्फ से पटा हुआ है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में करीब आठ से नौ फीट मोटी बर्फ की चादर बिछी हुई है।ऐसे में प्रशासन के लिए केदारनाथ में यात्रा तैयारियों को लेकर भी चुनौती बनी हुई है। चार मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। दूसरी ओर कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में ऊंची चोटियों पर हिमपात का क्रम जारी है। जिले में कई स्थानों पर बारिश भी हुई।देहरादून स्थित राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण रविवार से फिर मौसम रंग बदल सकता है। हालांकि शनिवार को यह शुष्क बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *