चलती कार पर गिरा पेड़, दो की मौत;एक घायल - News Detail

चलती कार पर गिरा पेड़, दो की मौत;एक घायल

चंपावत। चंपावत से लोहाघाट जा रही एक कार पर अचानक चीड़ का एक पेड़ गिर गया। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चालक घायल है।

चंपावत कोतवाली क्षेत्र के चक्कू निवासी विनोद चौधरी (42 वर्ष) पुत्र त्रिलोक चौधरी अपनी कार (संख्या यूपी 16 के 8119) से लोहाघाट जा रहा था। छतार पुल पर लोहाघाट जाने के लिए दुर्गा देवी (72) पत्नी प्रेम बल्लभ पांडे हाल निवासी कहलगांव मूल निवासी घिंघरुकोट पाटी और मुन्नी देवी पांडे (55 वर्ष) पत्नी केशर दत्त पांडेय निवासी छतार ने विनोद से  लिफ्ट मांगी।

तिलोन के पास रविवार सुबह साढ़े 11 बजे पहाड़ी से एक चीड़ का पेड़ अचानक कार पर आ गिरा। इससे घटनास्थल पर चख पुकार मच गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने तीनों को कार से बाहर निकलकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस व परिजन भी पहंच गए। महिलाएं लोहाघाट वन गांव में महिला संगीत में जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *