अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चार लोगों की मौत;सात घायल

रुद्रप्रयाग। तूना-बौंठा मोटर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गर्इ। जबकि सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, मैक्स वाहन बुधवार को सवारियों को लेकर बौंठा से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन बर्सू के पास पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खार्इ में गिर गया। जिसमें 46 वर्षीय जगदीश(वाहन चालक) पुत्र शम्भू निवासी ग्राम तिलणी, 34 वर्षीय अनिल पुत्र बलवंत सिंह, निवासी ग्राम खेड़ी, 15 वर्षीय अंकित सिंह पुत्र ताजबर सिंह निवासी ग्राम घण्डयालिका, 55 वर्षीय भागवत सिंह निवासी ग्राम ग्वैफड़ रुद्रप्रयाग की मौत हो गर्इ। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

सभी घायलों को खाई से निकालकर 108 सेवा की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। साथ ही उनकी हालत खतरे से बाहर बतार्इ जा रही है।

ये हुए हैं घायल

हादसे में 35 वर्षीय देवेन्द्र सिंह पुत्र उम्मेद सिंह निवासी ग्राम खेड़ी, 42 वर्षीय जय सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी ग्राम घण्डयालिका, 70 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी ग्राम क्यार्क, 36 वर्षीय विनोद सिंह सलोप सिंह निवासी ग्राम घण्डयालिका, 21 अजय सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी घण्डयालिका, 30 वर्षीय हेमा देवी पत्नी देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खेड़ी, 16 वर्षीय कुमारी शिवानी पुत्री ताजबर सिंह निवासी घण्डयालिका घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *