किक्रेटर ऋषभ पंत बोले

रुड़की। क्रिकेटर ऋषभ पंत ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी पिछले 15 साल से बढ़िया क्रिकेट खेल रहे हैं। वह भारतीय क्रिकेट टीम के हीरो हैं।हरिद्वार रोड पर अपनी बहन के रेस्टोरेंट में उद्घाटन के अवसर पर ऋषभ पंत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यदि किसी बच्चे का खेल के प्रति रुझान हो तो अभिभावकों को उसे प्रेरित करना चाहिए। खेल में भी करियर बनाया जा सकता है। क्या पता आज का बच्चा कल महेंद्र सिंह धोनी या ऋषभ पंत बन सकता है।उन्होंने कहा कि धोनी लगातार पंद्रह साल से बेहतर क्रिकेट खेल रहे हैं। आस्ट्रेलिया से वन डे सीरिज में आखरी दो मैच धोनी नहीं खेले तो खेल का परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आया। यदि वह खेलते तो हमारी टीम और बेहतर करती।विश्व कप की टीम में चयन को लेकर पूछे गए सवाल को ऋषभ पंत टाल गए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। लोगों को अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। देश में आज भी लोग कम मतदान करते हैं जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *