शहर कोतवाल के मौसेरे भार्इ की गोली मारकर हत्या - News Detail

शहर कोतवाल के मौसेरे भार्इ की गोली मारकर हत्या

देहरादून। देहरादून में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गर्इ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि युवक प्रॉपर्टी डीलर है और वो शहर कोतवाल एसएस नेगी की मौसी का बेटा है।वसंत विहार के शुक्लापुर में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही एसपी सिटी मौके पर पहुंची। उसकी पहचान जय करन रौतेला के रूप में हुर्इ है। जय की हत्या हत्या देर रात की गर्इ है। गोली उसके सिर पर मारी गर्इ है, जबकि उसके पास से एक खोखा भी बरामद किया गया है।बताया जा रहा है कि जय को रात नौ बजकर 40 मिनट पर शिवपुरी में एक चाय की दुकान पर देखा गया था। उस समय एक अन्य युवक कार से उसके साथ निकला था। फिलहाल, शहर कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं और जय की कार भी प्रेमनगर से बरामद कर ली गर्इ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *