सामान्य से ऊपर जा रहा पारा दे रहा तूफान को न्यौता

नैनीताल। असामान्य रूप से चढ़ रहा पारा तूफानों को न्यौता दे रहे है। ये तूफान ग्लोबल वार्मिंग का साइड इफेक्ट है। ताप वृद्धि इसी तरह से जारी रही तो आने वाले दिनों में तूफानों की संख्या बढ़ती जाएगी। तापमान में वृद्घि की मुख्य वजह वायु प्रदूषण है।आर्यभटट् प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल के पर्यावरणीय वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह के अनुसार गर्मी अभी ठीक से आई भी नही है और तापमान सामान्य से ऊपर जाने लगा है। मंगलवार को देश के विभिन्न हिस्सों में आए तूफानों के पीछे मुख्य वजह यही है। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले सप्ताहभर में तापमान सामान्य दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा पहुंचा था। इधर उत्तर पूर्वी व उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव आ गया।तापमान में वृद्घि का एक मुख्य कारण वायु प्रदूषण है, जो दिनों दिन  हमारे वातावरण को अपने गिरफ्त में ले रहा है। इस पर काबू पाने का एक मात्र उपाय कार्बनडाई ऑक्साइड के लगातार हो रहे उत्सर्जन में कमी लाना है। यह गैस मानव द्वारा उत्सर्जित हो रही है। हरियाली बढ़ाकर ही पर्यावरण में संतुलन बनाया जा सकता है। ग्लोबल वार्मिंग का दूसरा साइड इफेक्ट एक्सट्रीम वेदर है। जिससे कभी लगातार गर्मी तो कभी लगातार बारिश हो रही है। अनुकूल मौसम के लिहाज से यह बेहद खतरनाक स्थिति है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *