Xiaomi ने LED स्मार्ट बल्ब किया लॉन्च, जानिए कमाल के फीचर्स

नई दिल्ली । चीनी स्मार्टफोन निर्मता कंपनी Xiaomi ने स्मार्टफोन बाजार में दबदबा बनाने के बाद LED स्मार्ट बल्ब लॉन्च कर दिया है। इस LED स्मार्ट बल्ब को 26 अप्रैल से Mi स्टोर से ऑर्डर किया जा सकेगा। दिल्ली में आयोजित Redmi Y3 और Redmi 7 के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अपना LED स्मार्ट बल्ब भी लॉन्च किया है। कंपनी के दावों को मानें तो यह स्मार्ट बल्ब 11 साल तक खराब नहीं होगा।

Mi LED स्मार्ट बल्ब के फीचर्स

Mi LED स्मार्ट बल्ब के फीचर्स की बात करें तो इसे 16 मिलियन कलर ऑप्शन और 11 साल की लाइफ के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्ट बल्ब में आपको Google Assistant और Amazon Alexa इनबिल्ट मिलते हैं। इस बल्ब को आप अपने Mi होम ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकेंगे। आप इस बल्ब के ऑन या ऑफ होने के लिए वॉयस कमांड दे सकते हैं या ऐप के जरिए भी आप इसे कंट्रोल कर सकेंगे। इस स्मार्ट बल्ब को इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्ट LED बल्ब की कीमत के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। इसे 26 अप्रैल से Mi स्टोर पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी के दावों को मानें तो इस स्मार्ट LED बल्ब को ऐप से या वॉयस असिस्टेंस से कनेक्ट करने के लिए किसी हब या ब्रिज की जरूरत नहीं होगी। आप इसे डायरेक्ट होल्डर में फिट करके Mi होम ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकेंगे। इस स्मार्ट LED बल्ब की खास बात यह है कि इसके कलर को ऐप के जरिए चेंज कर सकेंगे। साथ ही, आप इस बल्ब के ब्राइटनेस को भी ऐप के जरिए ही कंट्रोल कर सकेंगे। Xiaomi के इवेंट में कंपनी के हेड मनु कुमार जैन ने बताया कि Xiaomi भारत में इस साल के अंत तक 10 हजार से ज्यादा Mi स्टोर ओपन करने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *