सलमान ख़ान की फ़िल्म ‘भारत’ का सामना करेगी हॉलीवुड फ़िल्म Dark Phoenix

मुंबई। इन दिनों Game Of Thrones के लिए चर्चाओं के केंद्र में आयीं Priyanka Chopra की सिस्टर इन लॉ Sophie Turner अब भारतीय सिल्वर स्क्रीन पर भी डेब्यू करने वाली हैं। सोफी की हॉलीवुड फ़िल्म Dark Phoenix भारत में 7 जून को रिलीज़ हो रही है। ख़ास बात यह है कि भारत आते ही सोफी बॉलीवुड के सुल्तान सलमान ख़ान से दो-दो हाथ करने जा रही हैं।

दरअसल, सोफी की फ़िल्म डार्क फीनिक्स से दो दिन पहले 5 जून को सलमान की महत्वाकांक्षी फ़िल्म ‘भारत’ रिलीज़ हो रही है। ज़ाहिर है कि बॉक्स ऑफ़िस पर दोनों फ़िल्मों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। इस जंग का दिलचस्प पहलू यह भी है कि अगर प्रियंका चोपड़ा भारत ना छोड़तीं तो इस जून में बॉक्स ऑफ़िस पर देवरानी-जेठानी की लड़ाई देखने को मिलती। आपको याद होगा कि अली अब्बास ज़फ़र निर्देशित ‘भारत’ में सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम बतौर फीमेल लीड एनाउंस किया गया था। प्रियंका के फ़िल्म छोड़ने के बाद कटरीना कैफ़ को फ़ीमेल लीड लिया गया था। प्रियंका अगर ‘भारत’ को अलविदा ना कहतीं तो बॉक्स ऑफ़िस पर उनका मुक़ाबला सोफी टर्नर से होता।

डार्क फीनिक्स में जीन ग्रे का किरदार निभा रही हैं सोफी

X Men सीरीज़ की आख़िरी फ़िल्म Dark Phoenix भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर भी ज़ोरशोर से रिलीज़ की जाएगी। डार्क फीनिक्स में सोफी टर्नर का किरदार कहानी के केंद्र में है। वो म्यूटेंट जीन ग्रे का किरदार निभा रही हैं, जो इन सभी में सबसे अहम है। एक्स मेन सीरीज़ की शुरुआत 2000 में डायरेक्टर ब्रायन सिंगर ने की थी। सबसे पहले वुल्वरीन (Hugh Jackman), चार्ल्स ज़ेवियर आका प्रोफेसर एक्स (Patrick Stewart) और मैग्नीटो (Sir Ian Mckellen) के किरदारों को दर्शकों के सामने लाया गया था, जिन्हें दर्शकों ने ख़ूब प्यार दिया। इसके बाद की फ्रेंचाइजी में चार्ल्स ज़ेवियर और मैग्नीटो के किरदारों को यंग दिखाया गया था, जिन्हें जेम्स मैकेवॉय और माइकल फैसबेंडर ने प्ले किया। प्रोफेसर चार्ल्स के पास दूसरों के मस्तिष्क को नियंत्रित करने की क्षमता है तो मैग्नीटो अपनी चुम्बकीय शक्ति से लोहे की चीज़ों को अपने क़ाबू में कर सकता है। मैग्नीटो को सभी म्यूटेंट्स में सबसे ताक़तवर माना जाता है, मगर जीन ग्रे उससे भी अधिक शक्तिशाली है।

जो जोनस से शादी के बाद सोफी की पहली रिलीज़

सोफी टर्नर प्रियंका के हज़्बैंड जो जोनस की बेटर हाफ़ हैं। कई साल रिलेशनशिप में रहने के बाद हाल ही में दोनों की शादी हुई है। सोफी प्रियंका से कई साल छोटी हैं, मगर दोनों के बीच ग़ज़ब की बांडिंग है। शादी से पहले से ही प्रियंका और सोफी एक-दूसरे के साथ वक़्त बिताती रही हैं। प्रियंका ने सोफी के साथ ख़ुद को J Sisters का नाम दिया है।

Dark Phoenix लीड रोल में सोफी की पहली बड़ी फ़िल्म है। इससे पहले X Men- Apocalypse में भी सोफी जीन ग्रे के रोल में नज़र आयी थीं, मगर उसमें वो लीड रोल में नहीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *