हरिद्वार संसदीय सीट पर भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक ने बनाई बढ़त

हरिद्वार। । हरिद्वार संसदीय सीट पर भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक ने करीब साढ़े सात हजार  वोटों की बढ़त बना ली है। शुरुआत में कांग्रेस के अंबरीश कुमार भाजपा से आगे चल रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे जैसे ही मतगणना ने रफ्तार पकड़ी रमेश पोखरियाल निशंक की बढ़त भी बढ़ती गई।कांग्रेस के अंबरीश कुमार ने जहां भगवानपुर और लक्सर विधानसभा सीट से बढ़त बनाई है, वहीं हरिद्वार ग्रामीण और हरिद्वार शहर के मतदाताओं ने रमेश पोखरियाल निशंक पर भरोसा किया। पहले राउंड की मतगणना के बाद हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक को 5205, कांग्रेस के अंबरीश कुमार को 1854, बसपा के डॉ. अंतरिक्ष सैनी को 632, रानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक को 4694, कांग्रेस के अंबरीश कुमार को 3705, बसपा के डॉ. अंतरिक्ष सैनी को 162, हरिद्वार शहर से भाजपा को 5687, कांग्रेस को 1003 और बसपा को 42 वोट मिले।झबरेड़ा से रमेश पोखरियाल निशंक को 1984, कांग्रेस के अंबरीश कुमार को 1042, बसपा के डॉ. अंतरिक्ष सैनी को 1583, कलियर विधानसभा सीट से भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक को 2793, कांग्रेस के अंबरीश कुमार को 1309, बसपा के डॉ. अंतरिक्ष सैनी को 1122, रुड़की से भाजपा को 2233, कांग्रेस को 820, बसपा को 644, लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा को 1368, कांग्रेस को 2925, बसपा को 1575, भगवानपुर विस से भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक को 885, कांग्रेस के अंबरीश कुमार को 4059, बसपा के अंतरिक्ष सैनी को 638 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *