अपने सपने संस्था ने मनीषा को किया ‘साहस’ पुरस्कार से सम्मानित

देहरादून। अपने सपने संस्था ने सुभाषनगर स्थित अपने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘साहस’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपने सपने संस्था के सदस्यों द्वारा संस्था की बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रांे में कुछ ऐसा कर गुजरने का पाठ पढ़ाया गया जिससे समाज में लड़कियांे के प्रति यह शब्द गूँजे ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’।
कार्यक्रम में संस्था के प्रोजेक्ट प्रबन्धक अभिजीत सावन ने कहा की लड़कियांे के प्रति समाज को अपनी सोच बदलनी होगी तभी एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है। संस्था सचिव विकास चौहान ने कहा संस्था विगत दो वर्षो से उन बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रही है जिनके माता पिता आर्थिक रूप से कमजोर है साथ ही साथ वह बच्चे भी शिक्षित हो रहे है जो एक समय अपने भविष्य को कूड़े की ढ़ेर में देखते थे। कार्यक्रम में संस्था में कम्प्यूटर की शिक्षा प्रदान कर रही बालिका मनीषा को ‘साहस’ नामक पुरस्कार से संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, उपाध्यक्ष प्रियंका बहल, सचिव विकास चौहान, संस्था प्रोजेक्ट मैनेजर अभिजीत सावन, वेब मैनेजर खुशाल पाठक, ज्योतिका, कुलदीप क्षेत्री, उमंग, सूरज कोलिया, रवि वर्मा, किशन शर्मा, हिमांशु छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।
——————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *