Malaika Arora को सेल्फी के लिए फैन्स ने घेरा,

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का रोमांस इन दिनों चरम पर हैl दोनों ने इस बात की घोषणा अपने सोशल मीडिया पर भी की थीl अब अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न में भाग लेकर भारत वापस लौट रहे थेl मुंबई एयरपोर्ट पर इन दोनों के साथ फोटो खिंचाने के लिए कई लोग आगे आएlमलाइका अरोड़ा के साथ फोटो खिंचाने के लिए लोगों की भीड़ ज्यादा थीl अर्जुन कपूर ने अच्छे बॉयफ्रेंड के अंदाज में तुरंत मोर्चा संभाला और मलाइका अरोरा के प्रोटेक्टिव बॉयफ्रेंड बनकर वहां से बचा कर ले गएl    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट पर बहुत ही खूबसूरत लग रहे थेl दोनों इसके बाद अपने कार की ओर बढ़ चलेlमलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने हाल ही में उनके रिश्ते को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया हैl दोनों की जल्द शादी के भी कयास लगाए जा रहे हैंl मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अरबाज खान से तलाक लिया हैl हाल ही में जीवन में दूसरी बार प्यार करने पर पूछे जाने पर मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत में महिलाओं का दूसरी बार प्यार करना एक टैबू माना जाता हैlमलाइका अरोड़ा ने कहा था, ‘भारत में दूसरी बार प्यार करना एक टैबू के समान है क्योंकि कई बार परिस्थितियां और विषय विषम होते हैंl जिनसे लड़ना पड़ता है, पर मेरा मानना है कि इन सभी विषयों पर खुले दिमाग से सोच-विचार कर काम लेना चाहिएl’45 वर्षीय मलाइका ने इसके पहले अरबाज खान के साथ विवाह किया थाl मलाइका को अरबाज खान से 16 वर्षीय बेटा अरहान भी है लेकिन अब दोनों ने तलाक ले लिया है और दोनों के रास्ते अलग हो गए हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *