उत्तराखण्ड की बेटी पलक की आवाज का रेडियो सिटी मुंबई में जादू

-रेडियो सिटी की मशहूर आर जे है नाॅटी पलक
-दून से है पंद्रह साल पुुराना रिश्ता

देहरादून। देहरादून की रहने वाली पलक की आवाज के मुंबईवासी दिवाने है। रेडियो सिटी की मशहूूर एंकर पलक अपने शो “नाॅटी पलक“ में अब तक ले चुकी है कई फिल्मी सितारों का इंटरव्यूह।
इन दिनों मुंबई में रेडियो सिटी पर पलक की आवाज सुनने और उनका प्रोग्राम “नाॅटी पलक“ सुनने के लिए लोग बेताबी से इंतेजार करते है। 12 बजे से 3 बजे तक सोमवार से शनिवार तक आने वाले इस कार्यक्रम को खूब सराहा जा रहा है। अपने बारे में बात करते हुए पकल बताती है कि उनका जन्म सहारनपुर में हुआ था परंतु 15 वर्ष पूर्व उनका परिवार दून शिफ्ट हो गया था, तभी से वे देहरादून ही है। वे अपनी पढ़ाई पूरी कर के मुंबई शिफ्ट हो गई थी। कुछ समय उन्होंने बालाजी प्रोडक्शन में मशहूर फिक्शन राईटर मृणाल झा को असिस्ट किया उसके बाद अवार्ड विनिंग लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर के साथ की काम किया। यही नहीं पलक ने फूड फूड पर आने वाले शो फिरंगी तड़का के लिए भी स्क्रिप्ट राइटिंग की है।

रेडियो की दुनिया मे कदम रखने के बाद उन्होंने रेडियो सिटी मुंबई में काम किया साथ ही कई रेडियो स्टेशन जैसे रेड एफएम मंुबई, बिग एफएम दुबई, रेडियो दिल न्यूयाॅर्क में भी काम किय। अब वे वापस एक बाद रेडियो सिटी मुंबई के साथ कार्य कर रही है और उनके शो को बहुत सराहा जा रहा है। पलक ने अपने इस शो “नाॅटी पलक“ में अब तक कई बड़े बड़े बाॅलिवुड सितारों का इंटरव्यूह किया है और रेडियो के माध्यम से महिलाओं सहित कई एसे मुद्दे उठाए है जो अमजन की आवाज बने है।
पलक का कहना है हमेशा से यह मिथया रही है कि छोटे शहर के लोग मुंबई जैसे बड़े शहर में आ कर खो जाते है परंतु यदि कुछ करने का जज्बा हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। पहले सहारनपुर और अब देहरादून जैसे शहरों का नाम लेकर आज उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई है और वे बहुत अच्छा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *