Hyundai Aura का फर्स्ट लुक जारी - News Detail

Hyundai Aura का फर्स्ट लुक जारी

हुंडई ने अपनी आने वाली कार ऑरा (Aura) का स्केच जारी कर दिया है. फर्स्ट लुक में हुंडई की यह कार शानदार दिख रही है. खबरों के मुताबिक 19 दिसंबर को चेन्नई के महाबलिपुरम में प्रीव्यू होना है, जबकि इसकी लॉन्चिंग अगले साल फरवरी में हो सकती है. कंपनी के मुताबिक हुंडई ऑरा की डिजाइन स्पोर्टी, फ्यूचरिस्टिक और प्रोग्रेसिव है.

फर्स्ट लुक पर गौर करें तो इस कार के प्रपोर्शन, आर्किटेक्चर, स्टाइलिंग और टेक्नॉलजी पर खास फोकस दिया गया है. उम्मीद की जा रही है कि हुंडई इस सेडान की कीमत साढ़े 5 लाख से 9 लाख रुपये के बीच रख सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *