हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में लालू यादव हो सकते हैं शामिल

रांची Lalu Prasad Yadav सईंया भये कोतवाल तो डर काहे का…झारखंड की सत्‍ता में बदलाव का बड़ा फायदा लालू को मिल सकता है। चारा घोटाले के चार मामलों के  सजायाफ्ता रांची के‍ बिरसा मुंडा जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जल्‍द ही खुली हवा में सांस ले सकते हैं। लालू को कुछ दिनों का पैरोल मिल सकता है। मंगलवार को झारखंड के सियासी गलियारे में लालू की आजादी की खूब चर्चा रही। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पैरोल का आवेदन हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने की अनुमति के लिए दिया जा सकता है। हालांकि बिरसा मुंडा होटवार केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने फिलहाल ऐसे किसी आवेदन से इन्कार किया है। झारखंड में भाजपा के सत्‍ता से बेदखल होने के बाद झामुमो, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन को सरकार बनाने का माैका मिला है। ऐसे में माना जा रहा है कि रांची के रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियाें का इलाज करा रहे लालू के दिन अब फिरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *