क्रिसमस स्पेशल: प्रार्थना सभाओं के बाद गीत गाकर दी बधाई

देहरादून। उत्तराखंड में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह गिरजाघरों में प्रार्थना सभा के बाद से विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया। गिरिजाघरों में मनमोहक तरीके से सजाया गया, वहीं होटल व रेस्तरा में भी विभिन्न आयोजन हो रहे हैं।

रात बारह बजे के बाद से ही गिरजाघरों में क्रिसमस की धूम रही। सुबह विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसके बाद  गिरजा घरों में कैरल सांग गाकर की खुशी जताने के साथ ही ईसाई समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। दून के गिरजाघरों के बाहर मेले जैसा माहौल बना रहा। यहां सेंटा की टोपी आदि खरीदने में बच्चों ने विशेष रुचि दिखाई। रेसकोर्स स्थित सेंट फ्रांसिस ऑफ जॉन कैथलिक सहित शहर के विभिन्न गिरजा घरों में मंगलवार रात ग्यारह बजे कैरल सांग गाकर प्रभु यीशू की प्रार्थना की गई। सभी ने प्रभु यीशू के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। इसके बाद बुधवार सुबह शहर के विभिन्न गिरजाघरों में पहले इंग्लिश और बाद में हिंदी में भगवान यीशू की प्रार्थना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *