नई दिल्ली। छोटे पर्दे के सबसे फेमस एक्टर्स में से एक कुशल पंजाबी का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है। शॉकिंग खबर ये है कि कुशल का निधन किसी बीमारी या किसी और वजह के चलते नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने आत्महत्या की है। स्पॉटब्वय की खबर के मुताबिक कुशल ने खुद को फंदा लगाकर अपनी जान दी है। फंदे से लटकी उनकी बॉडी बीती रात (गुरुवार) उनके घर पर मिली है। कुशल की आत्महत्या की खबर उनके दोस्त करणवीर बोहरा और चेतल हंसराज ने भी कन्फर्म की है। हालांकि कुशल ने किस वजह से किस दबाव में इतना बड़ा कदम उठाया इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कुशल कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं जैसे, इश्क में मरजावां, देखो मगर प्यार से, कभी हां कभी ना। छोटे पर्दे के अलावा कुशल सलमान खान, ऋतिक रोशन, शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी काम कर चुके हैं। कुशल ने सलाम-ए-इश्क में सलमान खान के साथ और लक्ष्य में ऋतिक रोशन के साथ बतौर को-स्टार काम किया था। कुशल, शाहरुख खान की फिल्म ‘काल’ में भी नजर आए थे।