15 आईएएस अफसरों के तबादले - News Detail

15 आईएएस अफसरों के तबादले

नए साल के पहले दिन 22 आईएएस अफसरों के तबादलों के एक दिन बाद फिर 15 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। एलडीए वीसी पीएन सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह शिवाकांत द्विवेदी को वीसी बनाया गया है। इसके अलावा प्रशासन ने 30 पीसीएस अफसरों के भी तबादले कर दिए। इन अफसरों को दिया गया ये प्रभार
– आईएएस प्रभु नारायण सिंह आगरा के जिलाधिकारी बने।
– रवि कुमार को एनजी सचिव पर्यटन, संस्कृति का प्रभार सौंपा गया।
– किंजल सिंह को निदेशक पंचायतीराज बनाया गया है।
– ब्रह्मदेव राम तिवारी कानपुर के जिलाधिकारी बने।

– विजय विश्वास पंत सचिव स्वास्थ्य बने।
– संजय गोयल विशेष सचिव राजस्व बने, उन्हें राहत आयुक्त का भी प्रभार सौंपा गया है।
– सूर्यपाल सिंह मध्यांचल के एमडी बने।
– सुरेंद्र सिंह को विशेष सचिव नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
– अनुपम शुक्ला जौनपुर सीडीओ बनाए गए।

– अमित पाल सीडीओ प्रतापगढ़ बनाए गए।
– प्रथमेश कुमार सीडीओ अयोध्या बने।
– पुलकित गर्ग सीडीओ सिद्धार्थनगर बने।
– शशांक त्रिपाठी सीडीओ गोंडा बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *