अब जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में यात्रियों को मिलेगी बर्ड लाउंज सुविधा - News Detail

अब जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में यात्रियों को मिलेगी बर्ड लाउंज सुविधा

देहरादून। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में अब यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधा मिलेगी। अब जॉलीग्रांट एयरपोर्ट मे बर्ड लाउंज खुलने जा रहा है। इससे यात्रियो को सुविधा होगी। यहां इंतजार करने वाले यात्रियों को अब खाने पीने के लिए इधर उधर नही भटकना पडेगा। जॉलीग्रांट हवाई अड्डे में मौसम की खराबी समेत कई कारणो से फ्लाइट कैंसल हो जाती हे। इससे दूर से पहुचने वाले यात्रियो को परेशानी होती थी। अब इन यात्रियों को राहत मिलेगी। बर्ड लाउंज में सभी यात्रियो को हाई टेक सुविधा मिलेगी। बर्ड लाउंज की यह छठी ब्रांच है। जानकारी देते हुए बर्ड लाउंज के एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव भाटिया ने बताया की 5 सिटी मे बर्ड लाउंज सुविधा दे रहा हे। इस सुविधा से हवाई अड्डे मे इन्तजार कर रहे यात्री आनंद उठा रहे हे। यहां पर एसी की सुविधा, फ्री-वाईफाई, रिचार्जिंग स्टेशन, इन्फोटेनमेंट-न्यूज पेपर, मैंगजिन, प्रिंटर उपलब्ध होते हैं। बर्ड लाउंज में चाय, कॉफी और पेय प्रदाथो की वैराइटी मौजूद हैं। यहां से यात्रियों को गुलदस्ते खरीदने की सुविधा मिल सकेगी। देहरादून मे जल्द ही बर्ड लाउंज में अपनी सेवाएं खोलेंगे। इससे पहले यह सुविधा त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे, कालीकट हवाई अड्डे, भुवनेश्वर हवाई अड्डे और पुणे हवाई अड्डे पर मौजूद थी। अब यह सुविधा देहरादून में भी मिल सकेगी। बर्ड लाउंज का प्रमुख बैंकों के साथ टाई-अप हे।जिससे यहा यात्रियो को कार्ड स्वेअप मे भी सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *