सही गाईडैंस से सफलता निश्चितः श्रीवास्तव - News Detail

सही गाईडैंस से सफलता निश्चितः श्रीवास्तव

देहरादून। इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगी तैयारी कराने वाले देश के अग्रणीय कोचिंग संस्थान बंसल क्लासेज देहरादून के छात्रों ने इस बार भी अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली जेईई मेन्स की प्रवेश परीक्षा में सफलता का परचंम लहराया। इस बार बंसल क्लासेस के छात्र हर्षित पंत ने जेईई की मेन्स परीक्षा में 98.28 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान के 155 छात्रों ने जेईई मेन्स परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। इन छात्रों व उनके अभिभावकों को संस्थान ने सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उत्तराखण्ड के लेबर कमिश्नर श्री आनंद श्रीवास्तव ने छात्रों व उनके परिजनों को सम्मानित किया।
इस दौरान अपने संबोधन में श्रीवास्तव ने कहा कि सही गाईडैंस मिले तो छात्रों की सफलता निश्चित है। बंसल क्लासेज छात्रों को सही दिशा दिखा रहा है। संस्थान के जेईइे मेन्स के रिजल्ट से यह साबित हो रहा है।
इस दौरान संस्थाने निदेशक युसुफ जमाल ने उपस्थित अभिभावकों का सम्मान करते हुए कहा कि बंलस क्लासेज लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में लगा हुआ है। बंलस क्लासेज हर संभव मद्द कर रहा है कि संस्थान में प्रवेश लेने वाले छात्रों को सही गाईडेंस मिले और वह कामयाब हों।  उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बंसल क्लासेज के देहरादून सेंटर से 155 छात्रों ने उत्तम प्रदर्शन किया है। अभी तक प्राप्त परिणामों में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में रित्व्य रावत  98.10 प्रतिशत, कुशाग्र ने 97.98 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। बंसल क्लासेज के संस्थापक वी.के. बंसल व मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर बंसल ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। सम्मान समारोह के मौके पर सैय्यद अहमद व समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *