20 मार्च को मिलेगी निर्भया के हत्यारों को फांसी - News Detail

20 मार्च को मिलेगी निर्भया के हत्यारों को फांसी

निर्भया के गुनहगारों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी दी जाएगी. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार को नया डेथ वॉरंट जारी किया. दोषियों के पास सारे कानूनी विकल्प खत्म हो गए हैं. नया डेथ वॉरंट जारी होने पर निर्भया के परिजनों ने खुशी जाहिर की. वहीं, निर्भया के गुनहगारों के वकील एपी सिंह नाखुश दिखे.

गुनहगारों के वकील एपी सिंह ने कहा कि आज चौथा डेथ वॉरंट जारी हुआ है. 2013 में चारों दोषियों को फांसी दी गई. फिर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने फांसी दी. इसके बाद पुनर्विचार याचिका में चारों गुनहगारों को फांसी दी गई. फिर क्यूरेटिव पिटिशन जब खारिज हुई तब फांसी दी गई. दया याचिका खारिज हुई तब फांसी दी गई. तीन बार और फांसी दे चुके हैं. मैं जानना चाहता हूं कि आप कितनी बार फांसी दोगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *