गोद में बच्चा लिए पैदल ही दिल्ली से उत्तराखंड पहुंची महिला

देशभर में लॉकडाउन के चलते परिवहन सेवा बंद होने के बाद लोग पैदल ही घरों को लौट रहे है। दिल्ली से पैदल चलकर एक महिला सहित आठ नेपाली लोग उत्तराखंड से लगे रामपुर बॉर्डर पहुंच गए। इनमें शामिल एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। सूचना पर पुलिस ने सभी के स्वास्थ्य की जांच कराई और वाहन की व्यवस्था कर उन्हें बनबसा के लिए रवाना कर दिया। पुलिस  की मदद के लिए आभार जताते हुए नेपाली लोग भावुक हो गए। दल में शामिल राजेश ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के चलते बस और ट्रेन का संचालन बंद हो गया था।  उन्हें नेपाल लौटना था। 22 मार्च को उन्होंने पैदल दिल्ली से चलना शुरू किया था। रास्ते मे लोगों ने उन्हें खाना दिया था। पैदल चलते हुए वे यहां तक पहुंचे है। इसके बाद एसएसपी बरिंदर जीत सिंह ने चंपावत के एसपी से बात की।  कोतवाल भट्ट ने बताया कि सभी का स्वास्थ्य जांचा गया था। इसके बाद एक वाहन का इंतजाम कर सभी लोगों को भोजन कराकर बनबसा के लिए रवाना कर दिया है। सभी को सुरक्षा के लिए मास्क भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *