फिर बदला मौसम, देर रात से हो रही बारिश

देहरादून:- एक बार फिर गुरुवार को देर रात मौसम बदल गया। राजधानी देहरादून सहित राज्य के कई इलाकों बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मसूरी में भी देर बारिश हुई। यहां ठंड बढ़ गई है। पंतनगर में सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। 

वहीं आज सुबह 11 बजे बाद बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। धाम बर्फ से पूरी तरह से ढक गया है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। गढ़वाल की बात करें तो यहां भी अधिकतर इलाकों में सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ हुई। श्रीनगर, बड़कोट, नई टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, कर्णप्रयाग में हल्की बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *