कर्फ्यू के बीच दीवार फांदकर फरार हो गए चार कैदी

कर्फ्यू के बीच एक बड़ी घटना होने की खबर है। शुक्रवार रात यहां की सेंट्रल जेल से चार कैदी फरार हो गए। कैदी दीवार फांदकर फरार हुए हैं। हैरानी की बात है कि राज्य में कोरोना की महामारी फैलने के चलते पिछले छह दिन से कर्फ्यू लगा हुआ है। इतनी कड़ी सुरक्षा-नाकेबंदी के बावजूद इस तरह जेल से कैदी फरार हो गए।

 पंजाब के लुधियाना में जब जेल कर्मियों ने कैदियों की गिनती की तो पता चला कि चार कैदी कम हैं। सभी जगह तलाशने पर वे नहीं मिले तो अफसरों को इसकीसूचना दी गई। खबर मिलते ही आला अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। आनन फानन में पुलिस टीम को उनकी तलाश में लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *