अब तक 292 जमाती क्वारंटाइन-शेष की तलाश जारी

उत्तराखंड के बाहर जमातों में शामिल होकर लौटे 119 लोगों को गुरुवार को क्वारंटाइन कर दिया गया। राज्य में अब तक 292 को क्वारंटाइन कर दिया गया है। शेष की तलाश जारी है।  डीजी (कानून-व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि पिछले 28 दिनों में दिल्ली या अन्य प्रदेशों से लौटे जमातियों को क्वारंटाइन करना प्राथमिकता में है। ऐसे 119 लोग गुरुवार को प्रदेशभर में कोरंटाइन किए गए। इसके साथ ही इनकी कुल संख्या 292 हो गई जबकि ऐसे 713 लोग राडार पर हैं। इन लोगों को जल्द से जल्द कोरंटाइन करना है।  इसके अलावा जनवरी से अब तक जमातों में शामिल लोगों को भी कोरंटाइन किया जा रहा है। उनकी भी अच्छी खासी संख्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *