बड़ी खबर: COVID-19 से उत्तराखंड के 50% मरीज ठीक होकर घर लौटे - News Detail

बड़ी खबर: COVID-19 से उत्तराखंड के 50% मरीज ठीक होकर घर लौटे

उत्तराखंड के अस्पतालों में भर्ती कोरोना के कुल मरीजों में से 50 प्रतिशत इलाज के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। बुधवार को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार कोरोना मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ही राज्य में कोरोना इलाज के बाद ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 23 पहुंच गया है।

राज्य में अभी तक कुल 46 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है और इसमें से 23 इलाज के बाद ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अब राज्य के अस्पतालों में कोरोना के 23 मरीजों का ही इलाज चल रहा है। इसमें सबसे अधिक 12 मरीज दून अस्पताल में भर्ती हैं जबकि मेला अस्पताल हरिद्वार में सात, मिलिट्री हॉस्पीटल देहरादून में एक, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के बाद अभी तक 23 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *