पटेलनगर क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में दिन दहाड़े फायरिंग - News Detail

पटेलनगर क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में दिन दहाड़े फायरिंग

देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में दिन दहाड़े हुई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह देहरादून के पटेलनगर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक शराब के ठेके के बाहर का बताया जा रहा है।
इस वीडियो में एक शख्स राउंड फायर करते दिख रहा है। मामले में पुलिस ने दो शराब ठेकेदारों को फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया गया कि घटना गुरुवार शाम चार बजे की है। आरोपी ठेकेदारों में मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने बाइक सवार युवकों पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने गुरुवार देर रात घटना का खुलासा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *