मंडी में दो युवतियों समेत चार कोरोना पॉजिटिव

मंडी जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमेें तीन मामले जोगिंदरनगर  और एक बलद्वाड़ा का है। सभी मुंबई से लौटे हैं और संस्थागत क्वारंटाइन हैं। सरकाघाट का संक्रमित 18 मई को मुंबई से लौटा था। वह बलद्वाड़ा संस्थागत क्वारंटाइन केंद्र में था।  ल21 मई को नेरचौक मेडिकल कॉलेज आया था। उसे आईसोलेशन वार्ड से कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।
उसकी पत्नी का सैंपल भी लिया जाएगा। प्रशासन ने रोपड़ी पंचायत को कंटेनमेंट व बफर जोन में बांटने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं फागला गांव के तीन लोगों में दो युवतियां व एक युवक शामिल है। तीनों क्वारंटाइन में थे। ये तीन भी मुंबई से आए हुए थे। तीनोंं को राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंदरनगर में संस्थागत क्वारंटाइन केंद्र में ठहराया हुआ था।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब आठ हो गई है। तीनों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने जिले में चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *