पहाड़ी जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी - News Detail

पहाड़ी जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। राजधानी देहरादून में जहां दिनभर बादल छाए रहे वहीं, देर शाम को झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते लोगों को उमस से राहत मिली।
वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पहाड़ी जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मैदानी जिलों में भी तेज हवाओं के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बारिश की वजह से कई जगहों पर रास्ते भी बंद होने का खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *