लगातार पांचवें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल - News Detail

लगातार पांचवें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

देश में आज लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। पिछले पांच दिनों में तेल की कीमतें ढाई रुपये से भी ज्यादा बढ़ी हैं। पेट्रोल 2.74 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है और डीजल के दाम में 2.83 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 

कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। अब देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.40 रुपये से बढ़कर 74 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह डीजल की कीमत 71.62 रुपये से बढ़कर 72.22 रुपये प्रति लीटर हो गई। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.94, 80.98 और 77.96 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 68.17, 70.92 और 70.64 रुपये है। लॉकडाउन में धीरे-धीरे छूट दिए जाने के बाद अब निजी वाहनों और ऑटो-टैक्सी आदि को चलने की अनुमति दे दी गई है, जिसके चलते पेट्रोल-डीजल की मांग में अचानक वृद्धि हुई है। पहले तेल कंपनियों द्वारा 83 दिनों तक कीमतों की समीक्षा स्थगित रखी गई थी। अब कीमत में दैनिक बदलाव की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *