शादी के दिन दूल्हा रेप के आरोप में गिरफ्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में शादी के दिन एक दूल्हे को भाभी से दुराचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। भाई की मौत के बाद वह लगातार भाभी से दुराचार कर रहा था। पीड़िता ने सास-ससुर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है। 

वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी पांच साल पहले पुलभट्टा जिला ऊधमसिंहनगर में हुई थी। पीड़िता के अनुसार बीमारी के चलते उसके पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के ढाई महीने बाद उसने एक पुत्र को जन्म दिया। दो बच्चों के साथ महिला अपने ससुराल में ही रह रही थी। इसी बीच वर्ष 2019 में दशहरे के दूसरे दिन उसका देवर रात को उसके कमरे में घुस आया और उससे दुराचार किया। अगले दिन यह बात उसने अपने सास-ससुर को बताई तो उन्होंने देवर की शादी उससे कराने की बात कहकर चुप करा दिया। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर रोज शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच पता चला कि युवक की शादी होने वाली है। उसने शादी की बात कही तो सास, ससुर और देवर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए बीते महीने 20 मई को उसे घर से निकाल दिया। वह अपने मायके चली आई। वनभूलपुरा एसओ सुशील कुमार ने बताया कि मंगलवार को महिला की तहरीर पर सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *