आज 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट - News Detail

आज 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश के 10 जिलों में बुधवार को कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी आशंका है। 

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिले में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *