एक दिन में मिले 7,924 नए संक्रमित, बीते 24 घंटे में 227 की मौत - News Detail

एक दिन में मिले 7,924 नए संक्रमित, बीते 24 घंटे में 227 की मौत

कोरोना महामारी का तांडव झेल रहे महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को राज्य में 7,924 नए संक्रमित सामने आए और बीते 24 घंटे में 227 लोगों की मृत्यु हो गई। हालांकि अच्छी खबर यह रही कि जितने संक्रमित हुए उससे ज्यादा 8,706 लोग एक दिन में स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में बताया गया है कि सोमवार तक प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,83,723 हो गई जबकि कोरोना संक्रमण से कुल 13,883 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में अब तक 2,21,944 लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे रिकवरी दर 57.84 फीसदी हो गया है। वहीं, मृत्युदर 3.62 फीसदी है। फिलहाल, राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,47,592 हो गई है। सूबे में 9,22,637 लोग होम क्वारंटीन और 44,136 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *