राशिफल 09 अगस्‍त: वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

ग्रहों की स्थिति- मिथुन राशि में शुक्र और राहु का गोचर चल रहा है। कर्क राशि में सूर्य और बुध चल रहे हैं। धनु राशि में गुरु और केतु चल रहे हैं। शनि मकर राशि में हैं। मंगल और चंद्रमा का लक्ष्‍मी योग मीन राशि में बना हुआ है। मंगल को जागृत कर रहे हैं चंद्रमा। यह योग अच्‍छा कहा जाएगा। इसके अलावा कोई भी युग्‍म अच्‍छा नहीं कहा जाएगा। शुक्र और राहु बिल्‍कुल खराब स्थिति में हैं। सूर्य और बुध सही कहे जाएंगे लेकिन सूर्य अपने से द्वादश भाव में कमजोर स्थिति में हैं। गुरु और केतु का योग, गुरु और शनि चूंकि वक्री हैं इस‍ वजह से बहुत अच्‍छा नहीं कहा जाएगा। मध्‍यम बनी हुई है ग्रहों की स्थिति।

राशिफल-
मेष-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। शारीरिक परेशानियां रहेंगी। मन और प्रेम ठीक रहेगा। व्‍यवसायिक स्थिति सामान्‍य से थोड़ी कम रहेगी। लाल वस्‍तु पास रखें। ओम नम: शिवाय का जाप करें।

वृषभ-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन अनुकूल रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लेकिन शारीरिक  स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं दिख रही है। शुक्र और राहु एक साथ हैं जो आपके लग्‍नेश हैं। शारीरिक स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टि से ठीक चल रहे हैं। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। हरी वस्‍तु पास रखें। मां काली की वंदना करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *