विपक्ष पर बरसे PM मोदी, कहा- ट्रैक्टर जला कर रहे हैं किसानों का अपमान

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज उत्तराखंड (Uttarakhand) में नमामि गंगे कार्यक्रम (Namami Gange Program) के तहत तैयार परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण किया। इस दौरान कृषि संबंधी बिलों के विरोध को लेकर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे हैं वे नहीं चाहते कि किसानों को खुले बाजार में अपनी उपज बेचने की स्वतंत्रता मिले। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोग को किसानों के खिलाफ बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि बिचौलिये पनपें। प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर जलाने पर विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस ट्रैक्टर को किसान पूजता है, सरकार के विरोध के नाम पर विपक्ष ने उसी में आग लगा दी। कुछ लोग कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उनके लिये काले धन की कमाई का एक और स्रोत बंद हो गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) भी मौजूद रहेंगे। सीएम सचिवालय से ही कार्यक्रम में जुड़ेंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और मदन कौशिक के अलावा विधायक हरिद्वार (ग्रामीण) स्वामी यतीश्वरांद और बीएचईएल रानीपुर के विधायक आदेश चौहान को भी कार्यक्रम का आमंत्रण दिया गया है। वे सभी अलग-अलग परियोजना स्थलों पर मौजूद रहेंगे।                                                                                                                                                                           इन छह परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
कार्यक्रम को लेकर परियोजना निदेशक उदय राज सिंह ने बतया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीएम जिन छह परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उनमें हरिद्वार जिले के जगजीतपुर में 68 एमएलडी एसटीपी, 27 एमएलडी का अपग्रेडेशन एसटीपी और सराय में 18 एमएलडी का एसटीपी, शामिल है। वहीं पीएम चंडीघाट पर गंगा अवलोकन म्यूजियम, ऋषिकेश में लक्कड़घाट पर 26 एमएलडी के एसटीपी, चंद्रेश्वर नगर में 7.5 एमएलडी और मुनि की रेती चोर पानी में पांच एमएलडी एसटीपी, बदरीनाथ में एक एमएलडी और 0.01 एमएलडी एसटीपी शामिल हैं।

पीएम मोदी करेंगे संबोधित
कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी संबोधित करेंगे साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का संबोधन भी होगा। इससे पूर्व जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ऑनलाइन पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। इस दौरान नमामि गंगे परियोजना पर एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। पीएम रोविंग डाउन द गंगेज पुस्तक और ग्राम पंचायतों और पानी समिति के तहत मार्गदर्शिका का विमोचन भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *