‘‘मैं हूं बंजारा’’ ने उत्तराखण्ड के युवाओं को दी नई पहचान - News Detail

‘‘मैं हूं बंजारा’’ ने उत्तराखण्ड के युवाओं को दी नई पहचान

-ड्रीम्स कम ट्रू रिकॉर्ड व रविंद्र सिंह राठौर द्वारा प्रस्तुत गीत
देहरादून। ‘‘मैं हूं बंजारा’’ गीत ने उत्तराखण्ड के युवाओ को नई पहचान दी है। ड्रीम्स कम ट्रू रिकॉर्ड व रविंद्र सिंह राठौर द्वारा प्रस्तुत ‘‘मैं हूं बंजारा’’ गीत जिसको सिंगर गुरमीत राठौर जी ने गाया है। इसमें सभी कलाकार उत्तराखण्ड से है वहीं इसकी शूटिंग भी उत्तराखण्ड की हसीन वादियों में हुई है। जानकारी देते हुए ड्रीम्स कम ट्रू रिकॉर्ड के फाउंडर व डायरेक्टर ललित श्रीवास्तव ने बताया कि इस गाने में कलाकार हैं  रिपुल वर्मा व साक्षी पवार और इसका संगीत नवीन ध्यानी ने दिया है, इसका डायरेक्शन मोहित व सूरज ने द्वारा किया गया है। ललित श्रीवास्तव जी ने बताया कि गाना में बहुत ही प्यारी लव स्टोरी के साथ बनाया गया है। हमने इसमें एक संदेश दिया है जो कि आप यूट्यूब पर गाना देखकर जान पाएंगे। ड्रीम्स कम ट्रू रिकॉर्ड के फाउंडर व डायरेक्टर ललित श्रीवास्तव जी ने कहा यह रिकॉर्ड लेबल इसलिए खोला गया है जिससे हम उत्तराखण्ड के टैलेंट को मौका दे सकें राइटर सिंगर एक्टर्स सबको हम मौका देंगे। उनके टैलेंट के दम पर और हमारी पहली प्राथमिकता देहरादून उत्तराखंड के टैलेंट को होगी उसके बाद पूरे भारत को यह हमारे उत्तराखंड का पहला रिकॉर्ड लेबल है जो पूरे देश विदेश में अपना नाम बनाएगा। इस गाने में हमारे साथ है रविंद्र सिंह राठौड़, लच्छू गुप्त, सुमित अदलक्खा, दीप वीज, अभिनेता साहिल आनंद, अभिनेत्री गुल्फिशा, राठौड़ अभिनेत्री, टीना क्षेत्री उत्तराखण्ड के नम्बर 1 युटयुबर साहिब नूर सिंह, अभिनेत्री लाकसी पाठक और बॉलीवुड की काफी जानी-मानी हस्तियां और बिजनेसमैन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *