मुख्तार अंसारी बांदा की जेल में नहीं ले पा रहा चैन की नींद

उत्तर प्रदेश के बाहुबली से नेता बना मुख्तार अंसारी बांदा की जेल में चैन की नींद नहीं ले पा रहा है। जबसे मुख्तार अंसारी पंजाब से बांदा की जेल में शिफ्ट हुआ है, उसके रातों की नींद गायब हो गई है। वह जेल में कई रातों से सही से सो भी नहीं पा रहा है। एक तो यूपी की गर्मी और ऊपर से मच्छरों ने मुख्तार अंसारी के रातों की नींद हराम कर रखी है। जी हां, पंजाब की जेल में कुछ साल बिताने के बाद मुख्तार अंसारी अब बांदा की जेल में मच्छरों से जूझ रहा है। बता दें कि तीन-चार दिन पहले ही मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल से यूपी के जेल में शिफ्ट किया गया है।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, पंजाब से लौटने के बाद बांदा जेल में दो-तीन रातें बिता चुके मुख्तार अंसारी को भी गर्मी ने भी परेशान कर रखा है। मुख्तार अंसारी को गर्मी भी चैन की नींद नहीं लेने दे रही है। पंजाब की तुलना में उत्तर प्रदेश में तापमान 10 डिग्री से अधिक है। यही वजह है कि 2019 से ही पंजाब की जेल में बंद मुख्तार अंसारी को यहां गर्मी भी परेशान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *