दिव्या भारती जैसी बड़ी स्टार बनना चाहती थी ये हीरोइन

फिल्म इंडस्ट्री में आने वाला हर इंसान स्टार बनने की चाह रखता है और चाहता है कि उसे ऐसा स्टारडम मिले कि लोग देखते ही रह जाए। ऐसा ही एक सपना लिए फिल्मी दुनिया में एक खूबसूरत अभिनेत्री ने कदम रखा था। लेकिन उसे ये नहीं पता था कि उसका ये सपना अधूरा रह जायेगा और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी जाएगी।

जी हां, आज हम जिस अभिनेत्री की बात करने जा रहे हैं उन्होंने कम फिल्में कीं और जो कि खास चल भी नहीं पाई। लेकिन इस अभिनेत्री की हत्या ने सभी को हैरान कर दिया था। आज हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस लैला खान के बारे में। मशहूर एक्ट्रेस बनने का सपना लिए इंडस्ट्री में आईं लैला खान की हत्या कर दी गई थी और उनका कंकाल पुलिस को डेढ़ साल बाद मिला था। सिर्फ यही नहीं लैला के पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया था। तो चलिए आपको बताते हैं कौन थीं लैला खान और क्यों हुईं उनकी हत्या…

पाकिस्तान में जन्मीं लैला खान का असली नाम रेशमा पटेल था।  उनकी मां सेलिना पटेल थीं। जिन्होंने तीन शादियां की थीं। सेलिना पटेल की पहली शादी नादिर शाह पटेल से हुई थी, जिनकी बेटी लैला खान थीं। लैला खान की पहली फिल्म साल 2008 में आई थी, जिसका नाम था ‘वफा: अ डेडली लव स्टोरी।’ इस फिल्म में लैला ने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ रोमांस किया था। फिल्म को राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने निर्देशित किया था। ये फिल्म कुछ खास तो चली नहीं लेकिन लैला के बोल्ड सीन्स सुर्खियों में छा गए। हालांकि, इसके बाद भी अभिनेत्री को अच्छी फिल्में नहीं मिल रही थीं। वह बॉलीवुड की बी और सी ग्रेड की फिल्में करने लगीं और मुंबई में लगातार संघर्ष करती रहीं। लैला खान एक्ट्रेस दिव्या भारती को आइडल मानती थीं और उनकी तरह ही स्टार बनना चाहती थीं। कहा जाता है लैला दिव्या भारती की तरह ही एक्टिंग करने की कोशिश किया करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *